
आप सभी ने राशिफल के बारे में तो सुना ही होगा। राशिफल समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों पर नित्य प्रसारित किए जाते हैं, राशिफल को देखकर अधिकांश लोग अपने दिन के बारे में पूर्वानुमान लगाने में लगे रहते हैं, और जब शाम को उस राशिफल के बारे में सोचते हैं, कि वह तो सत्य हुआ ही नहीं जो राशिफल में लिखा हुआ था। उसके बाद वह ज्योतिष शास्त्र को कोसने लगते हैं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। आज हम 'ArunGovil.net' के पाठकों को राशिफल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण व प्रमाणिक जानकारियां देने जा रहे हैं ।
हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं, की आजकल जिस प्रकार राशिफल बताया जाता है, वह पूरी तरह से अप्रमाणित है, उसका कोई ज्योतिषीयअथवा शास्त्रोक्त आधार नहीं है । यही वजह है कि 99% दैनिक राशिफल का फलित असत्य साबित होता है। जिन व्यक्तियों का राशिफल सत्य होता है, तो वह उनकी निजी जन्म पत्रिका की ग्रह गोचर व दिशाओं का परिणाम होता है। वैसे तो अनेकों विद्वानों के दैनिक राशिफल के बारे में अलग-अलग मत हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार राशिफल सत्य भी होता है, उनके अनुसार ग्रह गोचर और जन्मपत्रिका के अनुसार निकाला गया राशिफल का फल सत्य होता है ।
दैनिक राशिफल भी ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत आता है। दैनिक राशिफल को नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि दैनिक राशिफल प्रत्येक जातक का अलग होता है। उसका राशिफल उसकी कुंडली व नष्टजातकम पद्धति पर आधारित होता है। किन्हीं दो व्यक्तियों के नाम तथा राशि एक हो सकती है, लेकिन उनकी कुंडली और ग्रह समान नहीं होते। इसलिए कहा जाता है कि दैनिक राशिफल सत्य होता है ,लेकिन वह हर व्यक्ति का अलग होता है । समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के राशिफल के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर पाना मुश्किल है।
दैनिक राशिफल व्यक्तिगत होता है ना कि सार्वजनिक। इसलिए समाचार पत्रों में तथा न्यूज़ चैनल में प्रसारित होने वाले राशिफल के फलित को गंभीरता से ना लें, बल्कि अपनी जन्मपत्रिका, ग्रहदशा, स्थितियां तथा ग्रह गोचर पर अधिक विश्वास रखना चाहिए। अगर आपको किसी की ग्रह दशा तथा कुंडली के बारे में और उसकी राशिफल के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आपको किसी विद्वान दैवज्ञ से प्रश्न कर निर्णय लेना अधिक श्रेयकर होगा।
राशिफल कुल 12 प्रकार के होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं।
मेष राशि | वृष राशि | मिथुन राशि | कर्क राशि | सिंह राशि | कन्या राशि | तुला राशि | वृश्चिक राशि | धनु राशि | मकर राशि | कुंभ राशि | मीन राशि |
चू | ई | का | हू | मा | ढो | र | तो | य | भो | गू | दी |
चे | ऊ | की | हे | मी | पा | री | न | यो | जा | गे | दू |
चो | ए | कू | हो | मू | पी | रू | नी | भा | जी | गो | थ |
ला | ओ | घ | डा | मे | पू | रे | नू | भि | खी | स | झ |
ली | वा | ङ | डी | मो | ष | रो | ने | भू | खू | सी | ञ |
लू | वी | छ | डे | टा | ण | ता | नो | ध | खे | सू | दे |
ले | वू | के | डे | टी | ठ | ति | या | फा | खो | से | दो |
लो | वे | को | डू | टू | पे | तू | यि | ढ | गा | सो | चा |
अ | वो | ह | डो | टे | पो | ते | यू | भे | गी | द | ची |
उपर्युक्त सारणी में कुल 12 राशियों के नाम दिए गए हैं। जिनके नीचे कुछ अक्षर दिए गए हैं, इनमें आपको अपने नाम का पहला अक्षर ढूंढना है। उसके ऊपर लिखी राशि ही आपकी राशि है।
वृष राशि, राशि क्रम के अनुसार दूसरे स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई , ऊ , ए , ओ , वा , वी , वू , वे , वो :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल वृष होता है। वृष राशि का सांकेतिक चित्र "बैल" होता है। वृष राशिफल का स्वामी मंगल गृह होता है।
मिथुन राशि, राशि क्रम के अनुसार तीसरे स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल मिथुन होता है। मिथुन राशि का सांकेतिक चित्र "नारी के हाथ में वीणा और पुरुष के हाथ में धारण किए हुए" होता है। मिथुन राशिफल का स्वामी बुध गृह होता है।
कर्क राशि, राशि क्रम के अनुसार चौथे पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर हू , हे , हो , डा , डी , डे , डू , डो :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल कर्क होता है। कर्क राशि का सांकेतिक चित्र "केकड़ा" होता है। कर्क राशिफल का स्वामी चंद्रमा गृह होता है।
सिंह राशि, राशि क्रम के अनुसार पांचवा स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल सिंह होता है। सिंह राशि का सांकेतिक चित्र सिंह होता है। सिंह राशिफल का स्वामी चंद्रमा गृह होता है।
कन्या राशि, राशि क्रम के अनुसार छठवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ढो , पा , पी , पू , ष , ण , ठ , पे , पो :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल कन्या होता है। कन्या राशि का सांकेतिक चित्र "नौका में बैठी हुयी लड़की" होता है। कन्या राशिफल का स्वामी बुध गृह होता है।
तुला राशि, राशि क्रम के अनुसार सातवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल तुला होता है। तुला राशि का सांकेतिक चित्र "लड़के के हाथ में तराजू" होता है। तुला राशिफल का स्वामी शुक्र गृह होता है।
वृश्चिक राशि, राशि क्रम के अनुसार आठवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल वृश्चिक होता है। वृश्चिक राशि का सांकेतिक चित्र "बिच्छू" होता है। वृश्चिक राशिफल का स्वामी मंगल गृह होता है।
धनु राशि, राशि क्रम के अनुसार नौवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल धनु होता है। धनु राशि का सांकेतिक चित्र "धनुष धारण किये हुए पुरुष" होता है। धनु राशिफल का स्वामी ब्रहस्पति गृह होता है।
मकर राशि, राशि क्रम के अनुसार दसवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो , जा , जी , खी , खू , खे , खो , गा , गी :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल मकर होता है। मकर राशि का सांकेतिक चित्र "मृग" होता है। मकर राशिफल का स्वामी शनि गृह होता है।
कुंभ राशि, राशि क्रम के अनुसार ग्यारहवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल कुंभ होता है। कुंभ राशि का सांकेतिक चित्र "कंधे पर कलश लिए हुए पुरुष" होता है। कुंभ राशिफल का स्वामी शनि गृह होता है।
मीन राशि, राशि क्रम के अनुसार बारहवें स्थान पर आती है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर दी , दू , थ , झ , ञ , दे , दो , चा , ची :- से आरंभ होता है। उन सभी का राशिफल मीन होता है। मीन राशि का सांकेतिक चित्र 'दो मछलियां एक के मुख पर दूसरे की पूंछ लगाकर गोल बनी हुई' होता है। मीन राशिफल का स्वामी ब्रहस्पति गृह होता है।